Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 10.17
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन् | केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया

Transliteration

kathaṃ vidyāmahaṃ yogiṃstvāṃ sadā paricintayan . keṣu keṣu ca bhāveṣu cintyo.asi bhagavanmayā

English

O Yogi, [Here yoga stands for the results of yoga, viz omniscience, omnipotence, etc.; one possessed of these is a yogi. (See Comm. on 10.7)] how shall I know You by remaining ever-engaged in meditation? And through what objects, O Lord, are You to be meditated on by me?

Hindi

हे योगेश्वर ! मैं किस प्रकार निरन्तर चिन्तन करता हुआ आपको जानूँ, और हे भगवन् ! आप किनकिन भावों में मेरे द्वारा चिन्तन करने योग्य हैं।।

Sanskrit
English
कथम्
how
विद्याम्
shall know
अहम्
I
योगिन्
O Yogin
त्वाम्
Thee
सदा
always
परिचिन्तयन्
meditating
केषु केषु
in what and what
च
and
भावेषु
aspects
चिन्त्यः
to be thought of
असि (Thou)
art
भगवन्
O blessed Lord
मया
by me.
Hindi

किस प्रकार मैं आपका चिन्तन या ध्यान करूँ जिससे कि मैं आपको साक्षात् जान सकूँ साधक का लक्ष्य है एकत्व भाव से आत्मा को साक्षात् जानना। अब तक के अध्यायों में कहीं भी गीता ने ध्यानाभ्यास के लिए किसी नदी के तट पर या एकान्त गुफा में जाकर संन्यास का जीवन व्यतीत करने का समर्थन नहीं किया है। श्रीकृष्ण का मनुष्य को आह्वान कर्त्तव्य कर्म करने के लिए है और अपने इसी व्यावहारिक जीवन में ईश्वरानुभूति में जीने के लिए है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि गीताशास्त्र का उद्घोष महाभारत के समरांगण में उस क्षण