Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 13.32
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः | शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते

Transliteration

anāditvānnirguṇatvātparamātmāyamavyayaḥ . śarīrastho.api kaunteya na karoti na lipyate

English

Being without beginning and without alities, O son of Kunti, this immutable, supreme Self does not act. nor is It affected [Also translated as tainted.-Tr.], although existing in the body.

Hindi

हे कौन्तेय ! अनादि और निर्गुण होने से यह परमात्मा अव्यय है। शरीर में स्थित हुआ भी, वस्तुत:, वह न (कर्म) करता है और न (फलों से) लिप्त होता है।।

Sanskrit
English
अनादित्वात्
being without beginning
निर्गुणत्वात्
being devoid of alities
परमात्मा
the Supreme Self
अयम्
this
अव्ययः
imperishable
शरीरस्थः
dwelling in this body
अपि
though
कौन्तेय
O son of Kunti (Arjuna)
न
not करोति acts
न
not
लिप्यते
is tainted.
Hindi

यद्यपि चैतन्य आत्मा के सान्निध्य मात्र से देहेन्द्रियादि उपाधियाँ स्वक्रियाओं में प्रवृत्त होती हैं? तथापि आत्मा सदा अकर्त्ता ही रहता है। शास्त्रों के इस प्रतिपादन को समझना वेदान्त के प्रारम्भिक विद्यार्थियों को कठिन प्रतीत होता है। इसलिए? उपनिषदों के ऋषियों ने विशेष परिश्रमपूर्वक हमें यह समझाने का प्रयत्न किया है कि किस प्रकार एकमेव अद्वितीय? परिपूर्ण सर्वव्यापी परमात्मा अकर्ता है। पहले भीगीता में कहा जा चुका है कि आत्मा क्षेत्र के साथ तादात्म्य करके जीवरूपक्षेत्रज्ञ बन जाता है? जो कर