Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 15.20
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयानघ | एतद्बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात्कृतकृत्यश्च भारत

Transliteration

iti guhyatamaṃ śāstramidamuktaṃ mayānagha . etadbuddhvā buddhimānsyātkṛtakṛtyaśca bhārata

English

O sinless one, this most secret scripture has thus been uttered by Me. Understanding this, one becomes wise and has his duties fulfilled, O scion of the Bharata dynasty.

Hindi

हे निष्पाप भारत ! इस प्रकार यह गुह्यतम शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसको जानकर मनुष्य बुद्धिमान और कृतकृत्य हो जाता है।।

Sanskrit
English
इति
thus
गुह्यतमम्
most secret
शास्त्रम्
science (teaching)
इदम्
this
उक्तम्
has been taught
मया
by Me
अनघ
O sinless one
एतत् बुद्ध्वा
knowing this
बुद्धिमान्
wise
स्यात्
will become
कृतकृत्यः (who
has) accomplished all the duties
च
and
भारत
O Bharata.
Hindi

प्रस्तुत अध्याय के इस अन्तिम श्लोक में भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं कि उन्होंने अर्जुन को गुह्यतम ज्ञान का उपदेश दिया है। इस ज्ञान को गुह्य या रहस्य इस दृष्टि से नहीं कहा गया है कि इसका उपदेश किसी को नहीं देना चाहिये अभिप्राय यह है कि परमात्मा इन्द्रिय अगोचर होने के कारण कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष और अनुमान प्रमाणों के द्वारा उसे अपनी बुद्धि से नहीं जान सकता है। अत वह उसके लिये रहस्य ही बना रहेगा। केवल एक शास्त्रज्ञ और आत्मानुभवी आचार्य के उपदेश से ही परमात्मज्ञान हो सकता है।हे निष्पाप वह