Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 16.17
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

आत्मसम्भाविताः स्तब्धा धनमानमदान्विताः | यजन्ते नामयज्ञैस्ते दम्भेनाविधिपूर्वकम्

Transliteration

ātmasambhāvitāḥ stabdhā dhanamānamadānvitāḥ . yajante nāmayajñaiste dambhenāvidhipūrvakam

English

Self-conceited, haughty, filled with pride and intoxication of wealth, they perform sacrifices which are so in name only, with ostentation and regardless of the injunctions.

Hindi

अपने आप को ही श्रेष्ठ मानने वाले, स्तब्ध (गर्वयुक्त), धन और मान के मद से युक्त लोग शास्त्रविधि से रहित केवल नाममात्र के यज्ञों द्वारा दम्भपूर्वक यजन करते हैं।।

Sanskrit
English
आत्मसम्भाविताः
selfconceited
स्तब्धाः
stubborn
धनमानमदान्विताः
filled with the pride and intoxication of wealth
यजन्ते (they)
perform
नामयज्ञैः
sacrifices in name
ते
they
दम्भेन
out of ostentation
अविधिपूर्वकम्
contrary to scriptural ordinances.
Hindi

यज्ञ शब्द से वेदोक्त कर्मकाण्ड ही समझने की आवश्यकता नहीं है। परन्तु जैसा कि गीता के ही तीसरे अध्याय में कहा गया था निस्वार्थभाव से ईश्वर को अर्पण कर किये गये सभी सेवा कर्म यज्ञ ही कहलाते हैं। संक्षेप में कहा जा सकता है कि कर्म ही पूजा है।जब कभी कोई व्यक्ति समाज सेवा या राष्ट्र के कार्यक्षेत्र में प्रवेश करता है? तब यह आवश्यक नहीं कि वह सदैव शुद्ध यज्ञ भावना से ही कर्म करता हो। यद्यपि अनेक राजनीतिक नेता और समाज सेवक राष्ट्रोद्धार के लिए प्रयत्नशील दिखाई देते हैं? तथापि वस्तुस्थिति यह है