Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 18.52
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

विविक्तसेवी लघ्वाशी यतवाक्कायमानसः | ध्यानयोगपरो नित्यं वैराग्यं समुपाश्रितः

Transliteration

viviktasevī laghvāśī yatavākkāyamānasaḥ . dhyānayogaparo nityaṃ vairāgyaṃ samupāśritaḥ

English

One who resorts to solitude, eats sparingly, has speech, body and mind under control, to whom meditation and concentration are ever the highest (duty), and who is possessed of dispassion;

Hindi

विविक्त सेवी, लघ्वाशी (मिताहारी) जिसने अपने शरीर, वाणी और मन को संयत किया है, ध्यानयोग के अभ्यास में सदैव तत्पर तथा वैराग्य पर समाश्रित।।

Sanskrit
English
विविक्तसेवी
dwelling in solitude
लघ्वाशी
eating but little
यतवाक्कायमानसः
speech
body
and mind subdued
ध्यानयोगपरः
engaged in meditation and concentration
नित्यम्
always
वैराग्यम्
dispassion
समुपाश्रितः
resorting to.
Hindi

विविक्तसेवी पूर्व श्लोक में वर्णित गुणों से युक्त साधक को एकान्त में जाना चाहिए। एकान्तवासीस्वभाव के साधक को विवक्तसेवी कहते हैं। एकान्त के लिए किसी वनउपवन में ही जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे तात्पर्य ऐसे स्थान से है? जहाँ बाह्य विक्षेपों की संख्या न्यूनतम हो। कोई व्यक्ति अपने घर में भी ऐसे समय का चयन कर सकता है? जब वहाँ विक्षेपों के कारण नहीं होते हैं।लघ्वाशी इस शब्द का अर्थ है मिताहारी। अत्यधिक भोजन करने से शरीर स्थूल और बुद्धि मन्द हो जाती है। समस्त साधकों के लिए परिमितता तो एक