Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 3.27
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः | अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते

Transliteration

prakṛteḥ kriyamāṇāni guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ . ahaṅkāravimūḍhātmā kartāhamiti manyate

English

While actions are being done in every way by the gunas (alities) of Nature, one who is deluded by egoism thinks thus: ‘I am the doer.’

Hindi

सम्पूर्ण कर्म प्रकृति के गुणों द्वारा किये जाते हैं, अहंकार से मोहित हुआ पुरुष,  “मैं कर्ता हूँ”  ऐसा मान लेता है।।

Sanskrit
English
प्रकृतेः
of nature
क्रियमाणानि
are performed
गुणैः
by the alities
कर्माणि
actions
सर्वशः
in all cases
अहङ्कारविमूढात्मा
one whose mind is deluded by egosim
कर्ता
doer
अहम्
I
इति
thus
मन्यते
thinks.
Hindi

भगवान् श्रीकृष्ण निरन्तर इस बात पर बल देते हैं कि अनासक्त अथवा निष्काम कर्म ही आदर्श है। यह कहना सरल परन्तु करना कठिन होता है। बुद्धि से यह बात समझ में आने पर भी उसे कार्यान्वित करना सरल काम नहीं। हम सबके साथ कठिनाई यह है कि हम जानते नहीं कि कर्म में आसक्ति को त्याग कर फिर कर्म भी किस प्रकार करते रहें। यहाँ भगवान् विवेक की वह पद्धति बता रहें हैं जिसके द्वारा इस अनासक्ति को हम प्राप्त कर सकते हैं।आत्म अज्ञान बुद्धि और मन के स्तर पर क्रमश इच्छा और विचार के रूप में व्यक्त होता है। ये विचार