Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 6.27
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम् | उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम्

Transliteration

praśāntamanasaṃ hyenaṃ yoginaṃ sukhamuttamam . upaiti śāntarajasaṃ brahmabhūtamakalmaṣam

English

Supreme Bliss comes to this yogi alone whose mind has become perfectly tranil, whose (ality of) rajas has been eliminated, who has become identified with Brahman, and is taintless.

Hindi

जिसका मन प्रशान्त है, जो पापरहित (अकल्मषम्) है और जिसका रजोगुण (विक्षेप) शांत हुआ है, ऐसे ब्रह्मरूप हुए इस योगी को उत्तम सुख प्राप्त होता है।।

Sanskrit
English
प्रशान्तमनसम्
one of peaceful mind
हि
verily
एनम्
this
योगिनम्
Yogi
सुखम्
bliss
उत्तमम्
supreme
उपैति
comes
शान्तरजसम्
one whose passion is ieted
ब्रह्मभूतम्
one who has become Brahman
अकल्मषम्
one who is free from sin.
Hindi

पूर्व श्लोकों के विवेचन से यह स्पष्ट हो गया है कि शनै शनै मन को आत्मस्वरूप में स्थिर करने से वृत्तिप्रवाह के साथ मन भी समाप्त हो जाता हैं। मन के निर्विषयी होने पर मनुष्य को आत्मा का शुद्ध स्वरूप में अनुभव होता है और स्वाभाविक ही वह परम सुख को प्राप्त होता है।एक बुद्धिमान साधक को उक्त कथन को चुनौती देने का पूर्ण अधिकार है। क्योंकि शास्त्रीय विषयों में शास्त्रविदों को यह अधिकार नहीं कि वे अपने मत को प्रतिपादित करके विद्यार्थियों से अपेक्षा रखें कि वे उस मत को वैसा ही स्वीकार कर लें। दूसरी