Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 8.11
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः | यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये

Transliteration

yadakṣaraṃ vedavido vadanti viśanti yadyatayo vītarāgāḥ . yadicchanto brahmacaryaṃ caranti tatte padaṃ saṃgraheṇa pravakṣye

English

I shall speak to you briefly of that immutable Goal which the knowers of the Vedas declare, into which enter the deligent ones free from attachment, and aspiring for which people practise celibacy.

Hindi

वेद के जानने वाले विद्वान जिसे अक्षर कहते हैं; रागरहित यत्नशील पुरुष जिसमें प्रवेश करते हैं; जिसकी इच्छा से (साधक गण) ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं – उस पद (लक्ष्य) को मैं तुम्हें संक्षेप में कहूँगा।।

Sanskrit
English
यत्
which
अक्षरम्
imperishable
वेदविदः
knowers of the Vedas
वदन्ति
declare
विशन्ति
enter
यत्
which
यतयः
the selfcontrolled (ascetics or Sannyasins)
वीतरागाः
freed from attachment
यत्
which
इच्छन्तः
desiring
ब्रह्मचर्यम्
celibacy
चरन्ति
practise
तत्
that
ते
to thee
पदम्
goal
संग्रहेण
in brief
प्रवक्ष्ये (I)
will declare.
Hindi

इस श्लोक में जो कि एक प्रसिद्ध उपनिषद् के मन्त्र का स्मरण कराता है भगवान् श्रीकृष्ण लक्ष्य की स्तुति करते हुए वचन देते हैं कि वे अगले श्लोकों में पूर्णत्व के परम लक्ष्य तथा तत्प्राप्ति के उपायों का वर्णन करेंगे।ध्यानसाधना में पूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए मन की योग्यता अत्यावश्यक होती है। इस योग्यता के सम्पादन के लिए प्रायः सभी उपनिषदों में प्रणवोपासना (ओंकारोपासना) का अनेक स्थानों पर उपदेश दिया गया है। पौराणिक युग से इस उपासना का स्थान श्रद्धाभक्तिपूर्वक किये जाने वाले ईश्वर के साक