Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 8.17
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

सहस्रयुगपर्यन्तमहर्यद् ब्रह्मणो विदुः | रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जनाः

Transliteration

sahasrayugaparyantamaharyad brahmaṇo viduḥ . rātriṃ yugasahasrāntāṃ te.ahorātravido janāḥ

English

Those poeple who are knowers of what day and night are, know the day of Brahma which ends in a thousand yugas [The four yugas (in the human worlds), viz Satya, Treta, Dwapara, and Kali are made up of 4,320,000 years. This period multiplied by a thousand constitutes one day of Brahma. His night also extends over an eal period. See M.S. and V.S.A.], and His night which ends in a thousand yugas.

Hindi

जो लोग ब्रह्मा जी के एक दिन की अवधि जानते हैं जो कि सहस्र वर्ष की है तथा एक सहस्र वर्ष की अवधि की एक रात्रि को जानते हैं वे दिन और रात्रि को जानने वाले पुरुष हैं।।

Sanskrit
English
सहस्रयुगपर्यन्तम्
ending in a thousand Yugas (ages)
अहः
day
यत्
which
ब्रह्मणः
of Brahma
विदुः
know
रात्रिम्
the night
युगसहस्रान्ताम्
ending in a thousand Yugas (ages)
ते
they
अहोरात्रविदः
knowers of day and night
जनाः
people.
Hindi

आइन्स्टीन के सापेक्षवाद ने एक रहस्योद्घाटन किया है जो कि अब पश्चिमी देशों में स्वीकृत हो चुका है। इस सिद्धांत के अनुसार देश और काल की कल्पनाएं उन व्यक्तिगत तत्त्वों पर निर्भर करती हैं जो इनके मापदण्ड के नियामक होते हैं। जब मन क्षुब्ध होता है तब समय भार मालूम पड़ता है और मन्दगति से बीत रहा प्रतीत होता है जैसे जब कोई व्यक्ति किसी की व्याकुलता या अत्यन्त उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा होता है किन्तु उसी व्यक्ति को समय उड़ता हुआ प्रतीत होता है जब वह विश्राम और सुखदायक परिस्थितियों में बैठा ह