Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 6.44
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि सः | जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते

Transliteration

pūrvābhyāsena tenaiva hriyate hyavaśo.api saḥ . jijñāsurapi yogasya śabdabrahmātivartate

English

For, by that very past practice, he is carried forward even in spite of himself! Even a seeker of Yoga transcends the result of the performance of Vedic rituals!

Hindi

उसी पूर्वाभ्यास के कारण वह अवश हुआ योग की ओर आकर्षित होता है। योग का जो केवल जिज्ञासु है वह शब्दब्रह्म का अतिक्रमण करता है।।

Sanskrit
English
पूर्वाभ्यासेन
former practice
तेन
by that
एव
verily
ह्रियते
is borne
हि
indeed
अवशः
helpless
अपि
even
सः
he
जिज्ञासुः
he who wishes to know Yoga
अपि
even
योगस्य
of Yoga
शब्दब्रह्म
wordBrahman
अतिवर्तते
goes beyond.
Hindi

बैंक में हमारे खाते में जमा राशि वही होगी जो पासबुक में दर्शायी गयी होती है। बैंक से हमे उस राशि से अधिक धन नहीं प्राप्त हो सकता और न ही कम राशि दिखाकर हमें धोखा दिया जा सकता है। इसी प्रकार व्यक्ति के हृदय के विकास में भी कोई भी देवता उस व्यक्ति को उसके प्रयत्नों से अधिक न दे सकता है और न कुछ अपहरण कर सकता है। प्रतिदिन के जीवन में अनुभूत अखण्डता के समान ही प्रत्येक जन्म पूर्व जीवन की अगली कड़ी है। जैसे आज का दिन बीते हुए कल का विस्तार है। इस तथ्य को सम्यक् प्रकार से ध्यान में रखकर इस श्